फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटलजी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटलजी का जन्मदिन
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम और एसपी ने कई ब्लॉक में सजीव प्रसारित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूरे जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय आईटीआई में किसान मेले का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को डीएम रमाकांत पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का दृढ़ विश्वास था कि राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले देश के नागरिकों को सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने एवं पुलिस अधीक्षक ने हल्दौर, स्योहारा, नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों, मंडी समितियों आदि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाए जाने का निरीक्षण किया गया। राजकीय आईटीआई में किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व एसडीएम विक्रमादित्य सिंह ने किया। कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जेपी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि हरज्ञान सिंह ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धीर सिंह, अरविंद चौधरी, रजत चौधरी, कुलदीप सिंह, देवेंद्र मलिक, राजेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, सीताराम राणा, ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी, आशीष शर्मा, पूनम गोयल, बिंदु सराफ, भारती गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऩगीना में कृषि उत्पादन मंडी समिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने पार्टी व सरकार की नीतियों को विस्तार से समझाया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राईन ने विचार रखे। गांव कोटकादर में आयोजित किसान गोष्ठी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, लक्ष्मण प्रजापति, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को दिए आर्थिक सहायता के चेक
नहटौर। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कृषि मेले का भी आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक ओम कुमार ने किया। किरतपुर में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर महेंद्र सिंह धनौरिया विचार रखे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवनीश निर्वाण की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंडी समिति के सचिव अर्जुन सिंह ने प्रधानमंत्री किसान आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत तुषार को छह लाख रुपये का चेक व दो महिलाओं को दो लाख और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। हल्दौर। नगर के एक बैंक्वेट हॉल व नवीन मंडी समिति में लोगों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, बीडीओ डॉ. नरेंद्रपाल सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में भी कार्यक्रम हुआ। अफजलगढ़ में कासमपुरगढ़ी स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर में कोऑपरेटिव यूनियन की डायरेक्टर सुमन त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नहटौर में कृषि मेले में लगें स्टालो पर खेती में लगने वाले खाद व दवाईयो के बारे में जानकारी लेते वि?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें