फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारतरत्न वाजपेयी ने दूरदर्शी सोच से दिया बहुमुखी विकास’

विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रदर्शनी देखते मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘भारतरत्न वाजपेयी ने दूरदर्शी सोच से दिया बहुमुखी विकास’
विज्ञापन

नजीबाबाद। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि और पशुधन विकास योजनाओं को विकास की अहम कड़ी बताया। उन्होंने सुशासन दिवस पर आयोजित कृषि मेले का भी उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं बिजनौर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और कृषि मेले का सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, बीडीओ ज्ञान सिंह की उपस्थिति में उद्घाटन किया। सुरेश ग्रेंड पैलेस में कृषि विभाग की ओर से आयोजित कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री कपिल देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दूरदर्शी सोच से देश को बहुमुखी विकास दिया। उन्होंने वाजपेयी को वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रणेता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कृषि मेला प्रदर्शनी में कृषि विकास से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जिला मंत्री तरुण राजपूत, पंकज शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, डॉ. विनोद, संदीप तायल, राजन टंडन गोल्डी, अतुल राजपूत, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी, मोनिका यादव, कमल सैनी, जुगनेश कुमार ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुशासन दिवस पर राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, मंडी समिति सचिव संभव तोमर तथा मंडी समिति के कारोबारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया।

नजीबाबाद में सुशासन दिवस पर कृषि मेले का उद्घाटन करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें