- हड्डी विभाग में 70 प्रतिशत मरीज दर्द के पहुंच रहे हैं
- गठिया से ग्रसित के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ठंड बढ़ने के साथ ही पुराना दर्द उभरने लगा है। समस्या बढ़ने पर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में जोड़ो के दर्द, गठिया, पुरानी चोट के दर्द के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में 70 प्रतिशत मरीज इन बीमारियों के आ रहे हैं।
मेडिकल अस्पताल के हड्डी विभाग में रोजाना 130 मरीज तक पहुंच रहे हैं। जिनमें से 70 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं। जिन्हें ठंड बढ़ने के साथ ही समस्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर ऑस्टियो आर्थराइटिस से ग्रसित मरीज आ रहे हैं। इसमें जोड़ों में इन्फ्लमैशन बढ़ जाता है। जिससे हड्डियों के सिरों पर मौजूद सुरक्षा कवच क्षीण होने लगता है। इससे घुटने, पीठ के जोड़ों में अधिक समस्या होने लगती है। इन दिनों में लोगों को ठंड चीजों से बचाव करना चाहिए। इसके अलावा गर्म कपड़े पहने रखें। ठंड में घरों के बाहर कम निकलें। धूप में जरूरी बैठें। जिससे दर्द को राहत मिले।
- मेडिकल अस्पताल में दिसंबर से दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। इस समय ऑस्टियो आर्थराइटिस के अधिक मरीज आ रहे हैं। दवाई खाने से मरीजों को दर्द से राहत मिल रही है। इस समय ये मरीज ठंड से बचाव करें। - डॉ. संजय कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर