फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हूटर बजते ही शास्त्री चौक पर 52 सेकंड के लिए थम गया शहर

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शास्त्री चौक पर अमर उजाला व आरवीआईटी कॉलेज की ओर से सामुहिक राष्ट्रगान में भाग लेते
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला संग आरवीआईटी कॉलेज, ड्रीम सिटी नजीबाबाद एवं उत्तम शुगर मिल बरकातपुर ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान का आयोजन कराया। बिजनौर में शास्त्री चौक पर आयोजित राष्ट्रगान में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रगान शुरू होते ही जो जहां था, वह 52 सेकेंड के लिए थम गया। राष्ट्रगान पूरा होने के बाद भारत माता की जय के नारे लगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शास्त्री चौक पर आयोजित राष्ट्रगान मेंं तमाम लोग एकत्र हुए। शुक्रवार सुबह 10 बजे से मानव शृंखला बननी शुरू हो गई थी। 10 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए हूटर बजा। हूटर बजते ही सभी लोग जहां थे वहां थम गए।
राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद भारत माता की जय, शहीदों के नारे लगाए गए। इस दौरान लोग देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। इस अवसर पर आरवीआईटी कॉलेज के चेयरमैन योगेंद्र देशवाल, सचिव अरविंद कुमार, वाइस चेयरमैन देवेंद्र कुमार, एमडी सनी देशवाल, मैनेजमेंट सदस्य कुलदीप अहलावत, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. हितेश कुमार, रजिस्ट्रार विपिन कुमार, गर्व देशवाल, स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य लोगों में ओमेंद्र त्यागी, डॉ. नवनेश कोठारी, डॉ. अनिल शर्मा, विनायक गौड़ आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में शास्त्री चौक पर अमर उजाला व आरवीआईटी कॉलेज की ओर से सामुहिक राष्ट्रगान में भाग लेते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें