स्पोर्ट्स एकेडमी सौफतपुर में सब जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। स्पोर्ट्स एकेडमी सौफतपुर में आयोजित सब जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आर्यन चौधरी और बालिका वर्ग में देविका बेस्ट एथलीट चुने गए। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मेडल से सम्मानित किया गया।
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरचंदपुर की ओर से आयोजित सब जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यअतिथि किसान नेता चौधरी दिगंबर सिंह, आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव चौहान और भीमसेन हल्दिया ने किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आर्यन चौधरी, आर्यन सहरावत, निशांत और बालिका वर्ग में देविका, सिवी, गुंजन ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में शौर्य, अर्णव सिंह, अर्णव कुमार, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से माजिद, रिहान, वासु और बालिका वर्ग में गुलनाज, प्राची, हुमेरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट बालक वर्ग में कैफ, अभिनव राणा, अंश पाल और बालिका वर्ग में वंशिका, देविका, गुंजन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के एमडी डालचंद पाल व प्रधानाचार्य शूरवीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कपिल राणा, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र राणा, धीरेंद्र सिंह, संजीव पहलवान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।