फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधि विधान के साथ पितरों का किया तर्पण, की मंगल कामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बिजनौर बैराज समेत गंगा के अन्य घाटों पर भीड़ लगी रही। दोपहर होने तक गंगा स्नान करने का सिलसिला जारी रहा। स्नान-दान के साथ पितरों तर्पण करते हुए मंगल कामना की।
शनिवार को पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर बिजनौर बैराज पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता स्नान करने के लिए लगा रहा। जिन्होंने स्नान करने के बाद अपनी सार्मथ्य के अनुसार दान दिया। वहीं मां गंगा को पुष्प दीप और धूप आदि अर्पित किए। साथ ही पितर देवताओं को जलदान के साथ तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के तट पर अपने पितरों से मंगल कामना और परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की याचना की। बिजनौर बैराज के अलावा विदुरकुटी दारानगर गंज, जलीलपुर घाट, नांगलसोती, रावली और बालावाली घाट पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना की। गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बिजनौर बैराज पर जाम की स्थिति नहीं बनने पाए, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। शहर कोतवाल राजीव चौधरी पुलिस बल के साथ बैराज पर मौजूद रहे और यातायात की व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें