फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरामशीन पर छापा, पकड़ी अवैध लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरामशीन पर छापा, पकड़ी अवैध लकड़ी
विज्ञापन

रेहड़। गांव नारायणवाला में वन विभाग की टीम ने एक आरा मशीन पर छापा मारकर अवैध लकड़ी पकड़ी। टीम ने अवैध लकड़ी व ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आरा मशीन स्वामी सहित चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेंजर अमानगढ़ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गांव नारायणवाला में एक आरा मशीन पर वन क्षेत्र से अवैध लकड़ी की चिरान लाए जाने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने आरा मशीन पर छापा मारा, जिसमें साल के एक चार फीट गट्टे सहित ट्रैक्टर ट्राली में लदे हुए सात फीट के चीरे हुए 43 नग मौके से बरामद हुए। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान मशीन स्वामी व मजदूर मौके से फरार हो गए। रेंजर ने बताया की अवैध लकड़ी सहित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरा मशीन स्वामी इल्यास निवासी नारायणवाला, आरा मशीन पर काम कर रहे राजू व अशोक निवासी केहरीपुर तथा सुलेमान निवासी छतरीपट्टा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में वन दारोगा शेख निजामुद्दीन, अकबर अली, श्रीपाल सिंह तथा मजरुल हसन, कुलदीप व मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें