बिजनौर। बुधवार को आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। अपने स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखने पहुंचे विद्यार्थी रिजल्ट देखकर झूम उठे। आईसीएसई 10 वीं में सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर के छात्र एकांश सिंह ने 98.6 प्रतिशत अंक एवं आईएससी 12वीं में सेंटमेरी स्कूल बिजनौर की छात्रा आन्या मित्तल और सेंट मेरीज स्कूल नजीबाबाद के छात्र तनिश धीमान ने संयुक्त रूप से 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त का जिला टॉपर का ताज पहना।
इसके अलावा आईएससी 12 वीं में सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर की छात्रा व प्रगति विहार निवासी भूमिका सिंह पुत्री निरंकार सिंह ने 98 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल व जिले में द्वितीय स्थान पाया। सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर के छात्र व नई बस्ती निवासी अराध्य शर्मा पुत्र प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व जिले में तृतीय स्थान पाया।
आईसीएसई 10 वीं में सेंटमेरीज स्कूल बिजनौर की छात्रा व ग्राम मलकपुर देहरी हाल निवासी प्रगतिविहार कनिका देशवाल पुत्री ओंकार सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक जिले में द्वितीय स्थान पाया। वहीं सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर के छात्र निवासी तन्मय कटारिया पुत्र प्रवीण कटारिया और आदित्य बंसल पुत्र मोहित बंसल ने संयुक्त रूप से 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया है। सभी मेधावी यूपीएससी व आईआईटी, एमबीबीएस की पढ़ाई कर डाक्टर, इंजीनियर व आईएएस बनना चाहते हैं।
आईसीएसई 10वीं टॉप थ्री
एकांश सिंह - 98.6 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
कनिका देशवाल - 98.2 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
तन्मय कटारिया - 97.6 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
आदित्य बंसल - 97.6 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
आईएसी 12वीं के टॉप थ्री
आन्या मित्तल - 99.25 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
तनिश धीमान - 99.25 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल नजीबाबाद
भूमिका सिंह - 98 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर
अराध्य शर्मा - 97.75 प्रतिशत - सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर