फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खत्म हुई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खत्म हुई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में को-वैक्सीन खत्म हो गई है, जिसके आज मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन से को-वैक्सीन की मांग की है। खासतौर से 15 से 18 साल के किशारों के लिए इसकी मांग की गई है। कोविशील्ड की जिले में कोई कमी नहीं है। टीकाकारण के लिए सत्र आयोजित होते रहेंगे।
कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण कराने के लिए जिलेवासी अब पूरी जागरुकता दिखा रहे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 97 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। को-वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही जिलेवासियों को लगाई जा रही हैं। जिले में शुरूआत में को-वैक्सीन ही लगाई गई थी। अब 15 से 18 साल के किशोरों को भी को-वैक्सीन की ही डोज लगाई जा रही है। जिले में हर रोज कुल 200 से 250 कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार की वजह से जिले में अब को-वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण के लिए जिले में को-वैक्सीन की केवल साढ़े चार हजार डोज ही थीं, जो एक दिन के लिहाज से बहुत कम थीं। शासन से पहले ही जिले के लिए को-वैक्सीन की डोज मांग ली गई है। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार शासन से टीकाकरण के लिए को-वैक्सीन की 50 हजार डोज मांगी गई हैं। इस संबंध में डीएम कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें