फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया हत्याकांड में एक और शूटर गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया हत्याकांड में एक और शूटर गिरफ्तार किया
विज्ञापन

बिजनौर। प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने एक और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शूटर से तमंचा और मृतका के हत्यारोपी पति का लैपटॉप भी बरामद हुआ है। शूटर का चालान कर कोर्ट में पेेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस में अब तक छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने शूटर अभिषेक विश्नोई उर्फ गोलू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव फतेहपुर विश्नोई जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ में आया शूटर प्रवक्ता के जीजा और केस के वादी ब्रजेश कौशिक को भी मारने की फिराक में लगा हुआ था। इसके पास से एक तमंचा और लैपटॉप बरामद हुआ है। इसी केस में बुधवार को पुलिस ने मृतका डॉ. प्रिया शर्मा के पति कमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पुलिस ने 16 नवंबर को विक्रांत पुत्र राजवीर निवासी गांव खलीलपुर अमरु छजलैट, अंकुर उर्फ बिट्टू पुत्र जोगराज निवासी महलकपुर, कपिल उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल सिंह महलकपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

दो नवंबर को भी शूटर राजू कश्यप पुत्र चंद्रपाल निवासी खदाना मुरादाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। अब दो शूटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, गोपाल शर्मा, वर्षा सास, ननद डोली फरार हैं। बता दें कि 29 अक्तूबर को शहर की साकेत कॉलोनी में आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह के समय पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। शूटर गोलू, राजू कश्यप और कपिल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

प्रिया की गतिविधियों पर रखता था नजर
काफी समय से प्रिया शर्मा पति कमल शर्मा से अलग होकर मायके में माता-पिता के साथ बिजनौर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक मायके में रहने के बाद भी पति कमल शर्मा उसकी गतिविधियों पर नजर रखता था। रात में ऑनलाइन रहने को भी नोटिस करता था। जिसके बाद सुपारी देकर हत्या करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें