फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानपत्र बनाने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहचानपत्र बनाने का एक और मौका
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की परिसीमन प्रभावित ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। पुनरीक्षण में छूटे युवाओं को वोटर बनने का एक मौका दिया गया है। पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का फाइनल प्रकाशन 15 मार्च को होगा।
मौहम्मदपुर देवमल तथा हल्दौर ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका में शामिल किया गया है। इनमें हल्दौर ब्लॉक की पांच पंचायत पूरी तरह तथा बाकी दोनों ब्लॉक की सात पंचायत आंशिक रूप से शामिल हैं। इससे हल्दौर ब्लॉक की करीब 29 हजार तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की करीब तेरह हजार की कुल 42 हजार की आबादी नगरपालिका बिजनौर में शामिल हुई हैं। जिले में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम पिछले माह पूरा हो गया है। अभियान 1123 ग्राम पंचायतों में चला था। निर्वाचन आयोग ने परिसीमन प्रभावित पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाने को कहा है। अभियान छह फरवरी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा वोटर बन सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत रमाकांत पांडेय द्वारा इस बारे में जारी निर्देशों के अनुसार प्रभावित पंचायतों के मतदाताओं की रिसफलिंग छह फरवरी से 23 फरवरी तक, सूची का प्रकाशन 24 फरवरी, दावे तथा आपत्ति प्राप्त करना 24 फरवरी से दो मार्च तक, आपत्तियों का निस्तारण तीन मार्च से आठ मार्च तक, निस्तारण के बाद पूरक नामावली तैयार करना नौ मार्च से 14 मार्च तक, विशेष पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें