स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दी गई दवा
नजीबाबाद/भागूवाला। पीएचसी नजीबाबाद और पीएचसी काशीरामपुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
पीएचसी नजीबाबाद में आयोजित आरोग्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष तनु गोयल ने किया। मेले में पीएचसी प्रभारी डॉ. फैज हैदर, डॉ. संदीप और स्वास्थ्य टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. पीआर नायर ने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उधर, पीएचसी काशीरामपुर में आयोजित स्वास्थ्य आरोग्य मेले का उद्घाटन पीएस राठी ने किया। पीएचसी काशीरामपुर के प्रभारी डॉ. जीशान ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. जीशान की देख-रेख में मरीजों की थर्मल स्कैनिंग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, जुखाम, बुखार, खांसी आदि की जांच की गई। मेले में 115 मरीजों ने अपना परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाएं वितरण की गईं। मेले में फार्मासिस्ट अवनीश त्रिवेदी, सीएचओ प्रीति, वार्ड ब्वाय मयंक, गुड्डी, पिंकी, संगिनी, रीना, इंद्रेश, संगीता, कमलेश, रीना, उर्मिला, सुमन, पवित्रा, मुकेश, संगीता, अंजू, सोनिया आदि ने सहयोग किया।