फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकूमपुर केशो की प्रधान की विषैला पदार्थ खिलाकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम प्रधान शिक्षा देवी को विषैला पदार्थ खिलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हुकूमपुर केशो की ग्राम प्रधान शिक्षा देवी 29 जून को गांव में एक दावत में गई थी। दावत से लौटने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ी। अगले दिन उपचार के दौरान ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पति रूपराम ने गांव के पांच व्यक्तियों जयप्रकाश, चेतराम, मोनू, मिथुन और जयचंद के खिलाफ चुनावी रंजिश के चलते विषैला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी चेतराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंडावली पुलिस तीन आरोपियों मोनू, जयप्रकाश और अमीचंद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पांचवां आरोपी जयचंद अभी फरार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें