फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में अंजुम ने बाजी मारी

विज्ञापन
बिजनौर में आरबीडी कॉलेज में प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली, कविता, स्लोगन, चौपाई, दोहा, लघु कहानी एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 125 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने कहा कि हर साल यातयात नियमों का पालन नहीं करने से हजारों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। नोडल अधिकारी डा. अजित सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के सिद्धांत को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। एआटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने कहा कि हम अपने साथ दूसरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
चित्रकला प्रतियोगिता में आरबीडी की अंजुम ने प्रथम, कृष्णा कॉलेज की साक्षी राजपूत ने द्वितीय और एसबीडी कॉलेज धामपुर की ऋतु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहफ, मानसी, मुकेश कुमार, रुचि राजपूत, निशी राजपूत को सांत्वना प्रमाण पत्र दिये गए। लेखन में आरबीडी की सोनिया, कृष्णा कॉलेज की रजिता धारीवाल, आरबीडी की मधु शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। रिया गौर, अंजना मिर्जा, अनमोल भारद्वाज, नंदिनी चौहान एवं सादियान को भी सांत्वना प्रमाण पत्र दिए गए। क्विज में प्रथम स्थान पर फिज्जा रिजवी, दूसरे नंबर पर अरशी और तीसरे स्थान पर मुस्कान रही। गुड़िया रानी, श्रद्धा विश्वास, रिवजा, भवन, प्रियंका मारवाड़ी को सांत्वना प्रमाण पत्र दिए गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों का पांच हजार, तीन हजार, दो हजार और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों को 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन और नोडल अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, नोडल् अधिकारी डा. अजित सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, कार्यक्रम संयोजक डा. शताक्षी चौधरी, डा. नीरु, डा. किश्वर जैदी, डा. ऋचा शर्मा, उजाला रानी, दयावती उपाध्याय, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें