फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों पर शासन की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब परीक्षा से पहले चिकित्सा अवकाश लेने वाले शिक्षकों को सीएमओ के समक्ष जांच के लिए जाना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगाी। शासन को कतिपय प्रधानाचार्य, शिक्षकों, व कर्मचारियों द्वारा परीक्षा ड्यूटी करने के बजाय छुट्टी लेने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद बोर्ड सचिव दिव्याकांत शुक्ल ने प्रशासन को इस बारे में पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जो शिक्षक, प्रधानाचार्य, व कर्मचारी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले चिकित्सा प्रमाण पत्र देगा, उसे अस्वस्थता की पुष्टि कराने के लिए सीएमओ के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। सीएमओ द्वारा चिकित्सा प्रमाण पत्र सत्यापित/ प्रति हस्ताक्षरित होने के बाद ही मेडिकल सार्टिफिकेट मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कॉलेजों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें