फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के पास फेंके पशुओं के अवशेष
विज्ञापन

हल्दौर। गांव रसूलपुर में शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल के पास मृत पशुओं के अवशेष फेंके जाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर ढाकी में गांव से बाहर माता चामुंडा देवी का प्राचीन स्थल है। बुधवार रात कुछ ग्रामीणों को उक्त धार्मिक स्थल के पास से गुजरते समय उन्हें मृत पशुओं के अवशेष पड़े हुए दिखाई दिए। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस संगठन के कार्यकर्ता राहुल दिवाकर, अमन शर्मा, पुष्पेंद्र सिसौदिया आदि के साथ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धार्मिक स्थल के पास अवशेष डाले जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं के अवशेषों को गहरे गड्ढे में अलग स्थान पर हटवा कर दबवा दिया। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि किसी की लापरवाही से उक्त स्थान पर अवशेष गिर गए थे, जिन्हें गहरे गड्ढे में दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें