फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्सवाड़ा में करोड़ों की शत्रु संपत्ति जल्द होगी नीलाम

विज्ञापन
नजीबाबाद के हर्सवाड़ा क्षेत्र में शत्रु संपत्ति की नीलामी से पूर्व एसडीएम के साथ निरीक्षण करते ? - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हर्सवाड़ा में करोड़ों की शत्रु संपत्ति जल्द होगी नीलाम
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की आबादी से जुड़े हर्सवाड़ा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की शत्रु संपत्ति की जल्द नीलामी की जाएगी। कस्टूडियन संपत्ति गृह मंत्रालय के सुपरवाइजर ने एसडीएम के साथ शत्रु संपत्ति क्षेत्र का निरीक्षण किया। हर्सवाड़ा के दो स्थानों पर करीब 18 बीघा शत्रु संपत्ति गतवर्ष चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा, कस्टूडियन संपत्ति गृह मंत्रालय सहारनपुर के सुपरवाइजर जगदीश रूहेला ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत हर्सवाड़ा क्षेत्र में दो स्थानों पर चिह्नित की गई शत्रु संपत्ति का भौतिक सत्यापन किया। नीलामी प्रक्रिया से पूर्व निरीक्षण के लिए आए सुपरवाइजर जगदीश रूहेला ने पाकिस्तान जा चुके अब्दुल हकीम और अब्दुल बशीर की संपत्ति का निरीक्षण किया। हर्सवाड़ा ए और हर्सवाड़ा बीए में क्रमश: बाइपास पर 11 बीघा और कासमियां इंटर कॉलेज के निकट पांच बीघा शत्रु संपत्ति चिह्नित की गई है। प्रथम दृष्टिया मौके पर दोनों संपत्तियों पर अवैध कब्जा न होने की पुष्टि हुई है। सुपरवाइजर की रिपोर्ट के बाद करोड़ों रुपए की शत्रु संपत्ति की नीलामी की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें