फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनिल सोती हत्याकांड के आरोपी की पूर्वाेत्तर के राज्यों में तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अनिल कुमार सोती की हत्या की साजिश रचने वाले वकील की तलाश में पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्यों में डेरा डाल रखा है। हालांकि अभी तक आरोपी वकील पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। इस केस में पुलिस आरोपी वकील की मुंशी समेत चार आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस की दो टीमों को पश्चिम बंगाल और सिक्किम की तरफ भेजा गया था जो कि लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी वकील राजनारायण निवासी इतवारी गंज झांसी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। बता दें कि छह अगस्त की शाम अनिल कुमार सोती (82) की उनके घर में ही नाड़े से गलाघोंट कर हत्या कर दी गई थी। अनिल के भांजे आलोक शर्मा ने भतीजे गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना, नावेद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की जांच पड़ताल में निशा उर्फ अंजुम, हिना, अलीमुद्दीन, सुभाष और राजनारायण निवासी इतवारी गंज झांसी के नाम प्रकाश में आए। राजनारायण दिल्ली में रहकर वकालत करता है, जिसके चैंबर में निशा मुंशी/क्लर्क है।
बताया जा रहा है कि अनिल के भतीजे गौरव ने वकील राजनारायण के जरिए अपने हिस्से की 14 बीघा जमीन का सौदा कर दिया था। उधर कुर्राबंदी में देरी की वजह से गौरव ने वकील राजनारायण से नाराजगी जाहिर की थी और केस किसी और वकील को देने की बात भी कही थी। पुलिस के अनुसार केस के साथ-साथ जमीन की खरीद फरोख्त में दो प्रतिशत कमीशन हाथ से खिसकता देख वकील राजनारायण ने अनिल कुमार सोती की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने वकील की मुंशी निशा उर्फ अंजुम परवीन, उसकी बहन हिना, भाई अलीमुद्दीन और सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ नगर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी वकील की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें