फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की बेवफाई से खफा युवक टावर पर चढ़ा
विज्ञापन

धामपुर। नगर के एक मोहल्ले में सिरफिरा युवक प्रेमिका से बेवफाई के चलते जान देने की नीयत से मोबाइल फोन के टावर पर जा चढ़ा। युवक टावर से कूद कर आत्महत्या मरने की धमकी देने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अन्य युवक को टावर पर चढ़ा कर उसे नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक का अपनी ही कॉलोनी में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। जिसका युवक को पता चल गया। इससे खफा युवक मोहल्ले के पास ही लगे मोबाइल फोन के टावर पर जा चढ़ा और वहां से नीचे कूदकर आत्महत्या करने धमकी देते हुए चिल्लाने लगा। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से युवक को टावर से नीचे उतारा। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें