फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी शादी टूटने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बल्दिया निवासी किशन सिंह ने अपनी बहन मीना का रिश्ता करीब दो साल पूर्व स्योहारा के मोहल्ला पीरका निवासी विक्की के साथ तय किया था। ग्रामवासियों के अनुसार युवती की शादी करीब छह माह पूर्व अप्रैल माह में तय कर दी गई थी। कोविड 19 में लॉकडाउन लगने के कारण शादी स्थगित कर दी गई। युवती व युवक के परिजनों आपसी सहमति से शादी नवंबर में करना तय किया था। आरोप है कि युवती के तहेरे भाई व उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों ने युवती का रिश्ता तुड़वा दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवती ने बुधवार दोपहर विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से युवती को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मीना की मौत हो गई। युवती के भाई किशन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें