तीन चीनी मिल कर्मचारियों सहित 11 और संक्रमित
बिजनौर। अफजलगढ़ चीनी मिल के तीन कर्मचारियों सहित जिले में 11 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा 1151 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वर्तमान में संक्रमित मरीजों की संख्या 137 है।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 65 हजार 791 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3401 पॉजिटिव और लगभग एक लाख 59 हजार 996 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2394 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक कोरोना से कुल 51 लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 पॉजिटिव आए मरीजों में अफजलगढ़ चीनी मिल से तीन, नगीना की पंजाबी कालोनी, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आब्दीपुर हरवंश, महाराणा प्रताप कालोनी जसपुर उत्तराखंड, नूरपुर इलाके के गांव सिंघा, हल्दौर, स्योहारा क्षेत्र के गांव दीनदारपुर, मेवा नवादा, ग्राम गांवड़ी से एक-एक मरीज शामिल हैं।