फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण प्रस्ताव अस्वीकृत कर देने से क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण प्रस्ताव अस्वीकृत कर देने से नाराजगी
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र के गांव हादकपुर और आसपास के गांवों के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लोगों की मांग पर अफजलगढ़ सिंचाई खंड द्वारा खो नदी के किनारे बसे गांव को बाढ़ नियंत्रण कार्य करने के लिए 120 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था लेकिन सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। लोगों का कहना है कि यदि खो नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो भारी जान-माल का नुकसान होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के घनश्याम सिंह, निर्मल सिंह, भूदेव सिंह, मलखान सिंह, सोना सिंह, पप्पू, गिरधारी का कहना है कि उनका गांव बरसात के दिनों में बाढ़ के मुहाने पर रहता है। सरकार द्वारा उनके गांव को बाढ़ से बचाने के लिए कोई मजबूत प्रयास नहीं किए जाते हैं। क्षेत्रवासियों की मांग पर अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों ने जांच करने के बाद बाढ़ नियंत्रण कार्य कराने के लिए 120 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। अफजलगढ़ धामपुर के अधिशासी अभियंता रामबाबू का कहना है कि उनके द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन सरकार ने उसे स्वीकार नहीं किया है। वह फिर से संशोधित कर भेजने का प्रयास करेंगे, जिससे बाढ़ नियंत्रण कार्य कर क्षेत्र की जनता द्वारा और खेती की जमीन को कटान से बचाया जा सके। उधर नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र का कहना है कि उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो वे पत्र लिखकर प्रदेश के सीएम से प्रस्ताव को स्वीकृत कराकर कार्य कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें