फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एजुकेटर की भर्ती में जिले के अभ्यर्थियों की उपेक्षा से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। प्राथमिक विद्यालय में एजुकेटर के पद पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया में जिले के अभ्यर्थियों की उपेक्षा होने के कारण उनमें रोष है। अभ्यर्थियों का कहना है कि एजुकेटर भर्ती में साक्षात्कार के लिए गैर जनपद के लोगों को रेंडमाइजेशन के तहत मैसेज जारी कर आमंत्रित किया जा रहा है जबकि जनपद के अभ्यर्थी के पास अभी तक मैसेज भी प्राप्त नहीं हो रहे हैं, जिसकी वजह से उनमें आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

एजुकेटर पद की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों श्रेया रानी, विवेक कुमार, अंशिका ,यशी, कविता, सविता, मदन सिंह, कौशल कुमार, सुधीर चौहान आदि का कहना है कि एजुकेटर पद पर भर्ती के लिए वह कई बार ऑनलाइन फॉर्म भर चुके हैं लेकिन हर बार भर्ती निरस्त कर दी जाती है। अभी एजुकेटर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म मांगे जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 10 सितंबर है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभी हाल में ही एजुकेटर भर्ती के लिए साक्षात्कार होने प्रारंभ हुए हैं लेकिन जिन लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, उनमें गैर जनपदों के अधिक अभ्यर्थी हैं।
अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना से जिले के अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए समय से मैसेज जारी कर आमंत्रित किए जाने की मांग की है। बीएसए सचिन कसाना का कहना है कि अभ्यर्थियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत नाम उठाकर मैसेज कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। पहले चरण में 60 लोगों को बुलाया गया था, इनमें 16 को साक्षात्कार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें