फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधान पर अनियमितता के आरोपों की जांच में देरी से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम पंचायत नसीरपुर नैन सिंह के ग्राम प्रधान पर वर्ष 2021 से 2025 के बीच कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और गबन के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों पुखराज आर्य, नृपेंद्र, अक्षय कुमार, तेजपाल, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि उन्होंने 7 अक्तूबर 2025 को जिलाधिकारी बिजनौर को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संबंधित व्यय के दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। 29 अक्तूबर को जांच समिति का गठन किया गया, लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद समिति द्वारा जांच शुरू नहीं की गई। 21 नवंबर को ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर जांच शीघ्र कराने का अनुरोध किया, जहां से उन्हें केवल आश्वासन मिला, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर ग्रामीणों ने 28 नवंबर को जिलाधिकारी को स्मरण पत्र भी सौंपा, इसके बावजूद जांच प्रक्रिया अब तक प्रारंभ नहीं हो सकी है।
अब ग्रामीणों ने शासन को पत्र भेजकर आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए जांच प्रभावित होने की आशंका जताई। वहीं, ग्राम प्रधान हेमेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने नियमानुसार विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें