फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों से बचने के चक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर में खूंखार कुत्तों का आतंक बना हुआ है। शनिवार को कुत्तों बाइक का पीछा कर युवक पर हमला करने का प्रयास किया। बचाव के चक्कर में बाइक फिसल कर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। नगर के दिनेश, गौरव, विशाल, भूरे, असलम आदि ने बताया कि महल सराय, पुराना धामपुर की चुंगी पर बड़ी संख्या में कुत्ते जमा रहते हैं। यहां कई मीट की दुकानों की वजह से कुत्तों का जमावड़ा रहता है। दो दिन पहले कुत्तों ने हमला कर स्नातक की एक छात्रा को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। शनिवार को कुत्तों ने बाइक सवार नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी विवेक का पीछा किया। बाइक सवार तेजी से निकल गया लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद उसकी बाइक फिसल गई। उसे मामूली चोटे आई। नागरिकों ने नगर पालिका के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि कुत्तों को पकड़कर नसबंदी कराने का जल्द अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें