फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर भड़का गुस्सा

Wed, 22 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर  में अफजलगढ़ में लो वोल्टेज और विद्युत की अंधाधुंध कटौती पर भाकियू  कार्यकर्ताओं की एक्सईएन से नोकझोंक हो गई। चेताया कि यदि शीघ्र ही बिजली घरों की क्षमता वृद्धि का काम  पूरा नहीं हुआ तो नौ जुलाई को एक्सईएन दफ्तर पर महापंचायत होगी।
विज्ञापन

मंगलवार   आक्रोशित तेवर में एक्सईएन से मिले भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि  भिक्कावाला बिजलीघर बनने के दो साल बाद भी उस पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर  नहीं रखा गया है। यही हालत मानियावाला विद्युतघर की है। वहां भी एक ही  ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है। जबकि बिजलीघर पर 10 एमवीए के  ट्रांसफार्मर की सख्त जरूरत है। ट्रांसफार्मर न रखे जाने की वजह से क्षेत्र  लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से जूझ रहा है। बार हिदायत देने के बाद भी  विद्युत निगम के कानों पर जू नहीं रेंग रही है। सुआवाला में भी बिजली का  निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अफजलगढ़ फीडर से जुड़े  उपभोक्ता रो रहे हैं। अफजलगढ़ फीडर पर उपभोक्ताओं को जमकर विद्युत कटौती व  लोवोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी लाइन बिछाने में सुस्ती बरती  जा रही है। बादीगढ़ सुआवाला लाइन बिछाने में कई माह लगा दिए। जिसकी वजह से  मानियावाला फीडर से कई गांवों जुड़ पा रहे हैं। यदि विद्युतकरण का कार्य  शीघ्र पूरा हो जाता तो अफजलगढ़ फीडर पर लोड कम हो जाता। दोनों बिजलीघरों से  जुड़े उपभोक्ताओं को राहत मिलती। किसानों ने चेताया यदि शीघ्र ही  मानियावाला बिजलीघर से बादीगढ़ सुआवाल मार्ग के गांवों को  नहीं जोड़ा तो  नौ जुलाई को महापंचायत में निगम से आरपार की लड़ाई होगी। एक्सईएन से वार्ता  में ब्लॉक सचिव कुलदीप सिंह,रमेशचंद्र शेखावत, देवेंद्र कौशिक,  हरी सिंह,  कैलाश सिंह, अंजौरी देवी, कुंता देवी, जयपाल सिंह, राजकुमार रहे। उधर  एक्सईएन ओमपाल सिंह का कहना है किसानों की समस्या के निराकरण को  उच्चाधिकारियों से बिजलीघरों की क्षमता वृद्घि के लिए ट्रांसफार्मरों की  डिमांड की गई है। ट्रांसफार्मर मिलते ही दोनों बिजलीघरों की क्षमता वृद्घि  कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें