फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड

Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच साल तक के बच्चों के भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ये आधार कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन

जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।

केंद्रों पर छह महीने से छह साल तक के बच्चे आते हैं। इन बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं को भी केंद्रों पर पोषाहार वितरित किया जाता है। कई बार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के नाम पास में ही संचालित हो रहे दूसरे केंद्रों पर लिखे होने की शिकायत की जाती है।
विज्ञापन


हालांकि अब डुप्लीकेसी को रोकने के लिए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले पांच साल तक की उम्र के करीब चार लाख बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। 

इसके अलावा केंद्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं के भी आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड बनाने के इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए शासन द्वारा छह एजेंसियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि एजेंसियों की टीम में चिकित्सकों का दल भी शामिल होगा, जो केंद्रों पर जाकर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें