फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंध्र प्रदेश जीआरपी ने सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कर्नाटक एक्सप्रेस में हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में आंध्र प्रदेश रेलवे पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची रही। रविवार को इस मामले के एक आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को जीआरपी गुंतकल की टीम साथ लेकर आई। उसकी निशानदेही पर सराफा व्यापारी और उसके पुत्र को न्यायालय में पेश होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन

कर्नाटक एक्सप्रेस में वर्ष 2025 में लाखों रुपये की लूट हुई थी। मामला आंध्र प्रदेश जीआरपी थाना गुंतकल में दर्ज है। मामले में हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को कुछ दिन पूर्व भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। जीआरपी गुंतकल के निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को टीम आरोपी को लेकर हल्दौर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि लूट का माल नगर के एक सराफा व्यापारी और उसके पुत्र को बेचा गया था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस टीम संबंधित सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची। पिता-पुत्र के नाम जारी नोटिस उनके प्रतिष्ठान पर चस्पा किया और दो जुलाई को अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि लूट के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें