फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से आैर चार लोगों की मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के जलालाबाद में बुखार से चंद घंटों के भीतर जलालाबाद के दो किशोर की मौत से हड़कंप मच गया। वहीं,  हीमपुर दीपा के गांव पुट्ठा में बुखार के चलते दो दिन में दो महिलाओं   की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


नगरपंचायत जलालाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही रात में बुखार से दो किशोरों की मौत हो गई। जलालाबाद के मोहल्ला काजियान निवासी छोटे के 15 वर्षीय पुत्र सुलेमान को तेज बुखार हुआ परिजनों ने जलालाबाद में ही इलाज कराया। शनिवार की देर रात सुलेमान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दिन निकला  भी नहीं था पड़ोसी मोहल्ला महलसराय निवासी नसीरूद्दीन के बुखार से पीड़ित 14 वर्षीय पुत्र साहिल शेख की मृत्यु हो गई। साहिल को तेज बुखार आने पर उपचार के लिए बिजनौर से मेरठ  ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
 जलालाबाद में दो महिलाओं सहित एक सप्ताह के भीतर  बुखार से चार मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। चार दिन पूर्व जलालाबाद के गौतमनगर निवासी 50 वर्षीय फरीदा की और एक   दिन बाद महलसराय निवासी 55 वर्षीय तहमीना की बुखार से मृत्यु हुई थी। जलालाबाद तथा आस-पास के क्षेत्रों में बुखार से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। नगर क्षेत्र में भी    बड़ी संख्या में सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार पीड़ित    उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, हीमपुर दीपा के गांव    पुट्ठा में बुखार के चलते दो दिन में दो महिलाओं की मौत हो गई है। गांव में कई  लोग बुखार की चपेट है। ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप कराने और कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव    पुट्ठा की अकबरी (50) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक   के यहां चल रहा था, लेकिन शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। गंथो देवी (70) को भी करीब  10 दिनों से बुखार आ रहा था, रविवार को उसकी मौत हो गई  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें