फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों के हमले में छत से गिरे वृद्ध की मौत

Wed, 27 Aug 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती-नरदेव सिंह (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव बरकातपुर में सोमवार देर शाम बंदरों को भगाने गए वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

नरदेव सिंह (84) के मकान की छत पर बंदर उत्पात मचाते हुए पानी के टैंक को नुकसान पहुंचा रहे थे। नरदेव सिंह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़े, तो बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिर गए। पक्के फर्श पर गिरने से नरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बिजनौर ले गए, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बालावाली गंगा घाट पर नरदेव सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उधर, बरकातपुर की प्रधान के पति सुधीर राजपूत के अलावा संदीप राजपूत, देवराज सिंह, गौरव राजपूत, रामकुमार सिंह ने बताया कि गांव में कई महीनों से बंदरों का आतंक है। वे लोगों पर हमला तक कर रहे हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें