फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलते चूल्हे में गिरकर झुलसी वृद्धा की मौत

Tue, 11 Nov 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। रविवार की शाम गांव बेरखेड़ा में चूल्हे की आग से झुलसी दयावती (60) पत्नी गोपाल ने उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव बेरखेड़ा निवासी दयावती घर में चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। तभी अचानक उन्हें दौरा पड़ा और वे चूल्हे में गिर गईं। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद महिला के देवर का लड़का घर आया तो उसने दयावती को आग की लपटों में घिरी देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई।
विज्ञापन

बुरी तरह झुलसी वृद्धा को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दयावती ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें