फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल नजीबाबाद पहुंचे, शादी में दिया वर-वधु को आशीर्वाद, देखने उमड़ी भीड़

Mon, 10 Nov 2025 12:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नजीबाबाद के एक शादी समारोह में फिल्म स्टार बॉबी देओल पहुंचे। वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। बॉबी देओल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन
नजीबाबाद पहुंचे बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल रविवार रात नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शामिल हुए। पठानपुरा निवासी शकील कुरैशी के पुत्र शाहरुख कुरैशी के रिसेप्शन में बॉबी देओल पहुंचे थे।

शाहरुख कुरैशी मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों से जुड़े एक पार्लर में काम करते हैं। उन्होंने अपनी शादी में बॉबी देओल को विशेष रूप से न्योता दिया था। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल देहरादून से निकलकर हरिद्वार में ठहरे थे और वहां से सीधे नजीबाबाद पहुंचे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ATS की कार्रवाई: आजाद शेख हिरासत में, परिवार बोला-उसकी गतिविधियां सामान्य थीं, संपर्क और यात्राओं जांच तेज

जैसे ही लोगों को बॉबी देओल के आने की खबर लगी, बड़ी संख्या में युवक और स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए कान्हा रॉयल सेल्यूट के बाहर और भीतर जमा हो गए। भीड़ बढ़ते देख आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आयोजकों ने बॉबी देओल को तुरंत वर-वधु को आशीर्वाद दिलवाया और फिर उन्हें बैंक्विट हॉल के सुरक्षित कमरे में ले जाया गया। कुछ देर रुकने के बाद बॉबी देओल हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें