फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमर उजाला-आरवीआईटी का ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान आज, निकलेगी तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला के विशेष अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 13 अगस्त यानी आज बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला एवं आरवीआईटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस रैली में आरवीआईटी के विद्यार्थी और शहर के विभिन्न वर्गों के लोग भी उत्साहपूर्वक अभियान में शामिल होंगे। तिरंगा रैली का शुभारंभ 13 अगस्त बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे बिजनौर नेहरू स्टेडियम से होगा। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर कलक्ट्रेट, रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका बिजनौर, सिविल लाइन, शक्ति चौक और जजी चौक होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा।
अभियान के दौरान शहर में जगह-जगह फूलों से स्वागत भी होगा। अभियान लोगों को एक साथ आने और देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर देगा। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को और मजबूत किया जाएगा। अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के माध्यम से अमर उजाला एवं आरवीआईटी देश के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें