नजीबाबाद में एनआईआईटी स्पोर्ट्स वेगेंजा में बास्केटबाल बालिका और बालिका वर्ग का खिताब बीटेक की टीम ने जीता। शतरंज में बीए एलएलबी की अलमास चैंपियन बनीं।
एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, डॉ नवनीत राजपूत, निदेशक डॉ श्रीकांत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स वेगेंजा का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। शनिवार को एथलेटिक्स समेत विभिन्न फाइनल मुकाबले आयोजित किए। 100 मीटर बालिका वर्ग में बीएड की संगीता और बालक वर्ग में एबीए का शिवम सिंघल प्रथम रहा। 200 मीटर में बीटेक का अतुल कुमार, 400 मीटर में बीए के अनुज कुमार ने खिताबी जीत हासिल की। बालक वर्ग बास्केटबाल में बीटेक ने बीएससी को, बालिका वर्ग में बीटेक ने एमबीए को हराकर चैंपियनशिप जीतीं।
शतरंज प्रतियोगिता में बीए एलएलबी की अलमास ने बीटेक चतुर्थ वर्ष के अमित को 36-19 अंक से पराजित कर चैंपियनशिप जीतीं। एमडी अवनीश अग्रवाल और पूनम ने विजेताओं को ट्राफी दी। पुरस्कार वितरण में संस्थान के कार्यकारी निदेशक नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी, गौरव कुमार, सह कुल सचिव धीरज श्रीवास्तव, कोच शमीम राजा, मौ. कासिम, मौ. तारिक आदि स्टाफ उपस्थित रहा। एमडी अवनीश अग्रवाल ने चार दिवसीय स्पोर्ट्स वेगेंजा आयोजित करने के लिए खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार जताया।