फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम पंचायत धनुपुरा अंबर में तैनात पंचायत सचिव पर परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगा है। इस मामले में ग्राम प्रधान फरीन परवीन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों एसआईआर फार्म भरने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता पड़ रही है। आरोप है कि पंचायत सचिव मोहन कुमार नकल जारी करने के बदले प्रति व्यक्ति 150 रुपये से 600 रुपये तक की वसूली कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित शुल्क पर नकल देने का अनुरोध करने पर सचिव अभद्र व्यवहार करता है। शिकायती पत्र देने वालों में तहाजुद्दीन, अलाउद्दीन, मोमीन, राशिद अली, मौ. अकरम, मौ. उमर, मौ. जुनैद, अकबर अली, रुखसार, वकीला आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें