फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक वाटर हॉल के भरोसे राजगढ़ वन रेंज के सभी वन्य जीव

विज्ञापन
नजीबाबाद-राजगढ़ वन रेंज क्षेत्र में बना वाटर हॉल। (स्रोत-वन विभाग)
विज्ञापन
-5600 हेक्टेयर में फैली है राजगढ़ वन रेंज, पानी की तलाश में पूर्वी गंग नहर सहित आबादी क्षेत्र में भटक रहे वन्य जीव
विज्ञापन


निखिल चौहान
नजीबाबाद। भीषण गर्मी के कारण इंसान ही नहीं वन्य जीव भी परेशान हैं। ऐसे में राजगढ़ वन रेंज के वन्य जीव पानी के लिए एक वाटर हॉल पर ही निर्भर हैं। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से वन्य जीव जंगल छोड़कर पूर्वी गंग नहर और आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं।
उत्तराखंड की सीमा से लगा जिला बिजनौर का राजगढ़ वन रेंज क्षेत्र करीब 5600 हेक्टेयर में फैला हुआ है। हाथी, हिरन सहित अनेक प्रजाति के वन्य जीव बड़ी संख्या में यहां रहते हैं। वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए साहनपुर बीट संख्या-दो में एक ही वाटर हॉल है। इसके पानी से पूरे वन रेंज के वन्य जीव अपनी प्यास बुझाते हैं। हाथी सहित अन्य बड़े वन्य जीवों के लिए एक वाटर हॉल का पानी पर्याप्त नहीं होता। भीषण गर्मी में अधिक पानी की तलाश में कई वन्य जीव पूर्वी गंग नहर, आसपास की नदियों और आबादी क्षेत्र में भटक रहे हैं।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों से पूर्वी गंग नहर के आसपास हाथी पहुंचने का सिलसिला जारी है। हाथी पूर्वी गंग नहर में डुबकी लगाते और मौज मस्ती करते देखे गए हैं।
....................................
बालावाली बीट में वाटर हॉल के लिए भेजा प्रस्ताव
नजीबाबाद। भीषण गर्मी में एक वाॅटर हॉल वन्य जीवों के लिए काफी नहीं है, यह बात वन विभाग के अधिकारी भी भलिभांती जानते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने राजगढ़ रेंज में एक ओर वॉटर हॉल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वन अधिकारियों ने बालावाली बीट संख्या-3 में वाटर हॉल बनाने के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा है।

.
.
हाथी बहुल्य क्षेत्र में एक वाटर हॉल बना हुआ है। वहीं राजगढ़ वन रेंज में दो और नदियां हैं। बालावाली बीट में एक और वाटर हॉल बनाने के लिए वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

- प्रिंस कुमार, रेंजर, राजगढ़ वन रेंज।
........................................
साहनपुर वन रेंज में भी एक ही वाटर हॉल
नजीबाबाद। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की साहनपुर वन रेंज में भी एक ही वाटर हॉल के पानी पर वन्य जीव निर्भर हैं। करीब नौ हजार हेक्टेयर में फैले साहनपुर वन क्षेत्र के वन्य जीवों के लिए दो कच्चे वॉटर हॉल और बनाए गए हैं। रेंजर राजेश कुमार का कहना है कि साहनपुर वन क्षेत्र में कई प्राकृतिक स्रोत और आसपास नदियां हैं, जिससे वन्य जीव अपनी प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें