फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर रोड की सीमा में आने वाले सभी गांव नगर पालिका का हिस्सा होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगर पालिका के सीमा विस्तार में चक्कर रोड के अंदर के सभी गांवों को शामिल कर लिया गया है। चक्कर रोड की सीमा में आने वाले सभी गांव नगर पालिका का अब हिस्सा होंगे। नगर पालिका में शामिल होने वाले गांव असल में पॉश कॉलोनी हैं। इनमें जैसे मकान बने हुए हैं, वैसे नगर पालिका की सीमा के अंदर भी बहुत कम बने हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की सीमा के अंदर बाजार तो सीमा के बाहर बाजार के अलावा आबादी भी बहुत तेजी से विकसित हुई है। नगर पालिका शहर का विकास कराती है तो ग्राम पंचायतों में प्रधान ही सर्वेसर्वा होता है। कहने को तो नगर पालिका में गांवों को शामिल किया गया है लेकिन ये गांव भी शहर जैसे ही हैं। यहां पर आलीशान मकान हैं और सड़कों का जाल बिछा हुआ है। नगर पालिका को अब इन पहले से चमक रहे गांवों को और चमकाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। गांवों में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण की ही रहती है। इन गांवों का कूड़ा अब भी शहर से बाहर जा रही सड़कों पर ही ठिकाने लगाया जा रहा है। बाद में इस कूड़े में आग लगा दी जाती है। पालिका के पास अब तक भले ही कूड़ा निस्तारण की जगह न हो लेकिन यह अपना कूड़ा किसी भी कीमत पर अपनी सीमा की सड़कों पर नहीं डालेगी। कूड़ा निस्तारण का काम पालिका जल्दी शुरू करने वाली है। पालिका में शामिल हुए गांवों का कूड़ा भी इसमें शामिल होगा।
ये गांव हुए शामिल
सीमा विस्तार में गांव रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतेहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमूरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी, कस्बा बिजनौर को सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

समस्याएं भी हैं
पालिका में शामिल होने वाले गांवों की कुछ समस्याएं भी हैं। पॉश कॉलोनी होने के बाद भी आवास विकास में पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाती रहती है। यहां पानी की निकासी की भी समस्या है। कुछ गांवों में पेयजल और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
बहुत पहले होना था विस्तारीकरण
सीमा विस्तार के प्रयास में कई साल से लगे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नीरज शर्मा का कहना है कि शहर का विस्तारीकरण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। शहर के पास में बसे गांवों, कॉलोनियों को अब बहुत फायदा होगा।
जनता को होगा लाभ
एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंधक विदित कुमार का कहना है कि सीमा विस्तार होने से शहर की आबादी से ज्यादा जनता को लाभ होगा। जनता के हित में सरकार ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें