नगीना वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। कोहरा आने से इन दो दिनों में ज्यादा ठंड हुई है।
जिला अस्पताल में शुरू हुआ रेन बसेरा
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते तीमारदार रात में इधर-उधर बैठकर ही रात बीताते हैं। अब सर्दी बढ़ने से अस्पताल में रेन बसेरे की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज सैन ने बताया कि रेन बसेरे में गद्दे और कंबल रखवा दिए गए हैं। नगर पालिका से कहकर अलाव का इंतजाम भी कराया जाएगा।
कोहरे की बूंदों में बाधित की बिजली आपूर्ति
जनपद में मंगलवार देर शाम से ही घना कोहरा छाने लगा। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। कोहरे की बूंदों से लाइनों के इंसुलेटर खराब हो गए। कई जगह पेड़ों की टहनियां लाइन से छू जाने से फाल्ट हुए, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। शहर में नूरपुर रोड की कॉलोनी, चक्कर रोड पर शक्तिनगर में आपूर्ति बाधित रही।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
कॉलोनी निवासी रोहिताश सिंह, बिट्टू चौधरी, विवेक कुमार का कहना है रात्रि में बिजली गुल हो गई थी। इससे सुबह के समय पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कोहरे से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सभी फाल्टों को सही कराकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।