बिजनौर में चांदपुर से मेरठ जाने के लिए हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट धंसी सड़क को ठीक करने का काम फिलहाल रुक गया है। गंगा उफान पर हैं, मिट्टी के बोरे, बांस-बल्ली गंगा के पानी की धार को नहीं झेल पा रहे हैं। तेज बहाव के कारण गंगा की धार से मिट्टी के काटन रोकने के काम को रोकना पड़ा।
समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर छपने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट हो रहे मिट्टी कटान को समय रहते दुरुस्त नहीं किया था। जिसके चलते शनिवार को पुल की एप्रोच रोड़ गंगा में समा गई थी।