फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मोरना में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने को युवकों ने गांव के सभी रास्तों को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोरना के सभी रास्तों को किया बंद
विज्ञापन

धामपुर। लॉकडाउन के खौफ का असर ग्रामीणों पर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को गांव मोरना में युवकों ने बाहरी लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। युवकों का कहना है कि अब गांव में केवल उसी को प्रवेश दिया जाएगा। जिसके पास आधार कार्ड होगा। अन्यथा की स्थिति में ग्रामीण अब किसी को गांव में नहीं घुसने देंगे। गांव के पद्म सिंह, गौरव कुमार, नरेंद्र सिंह का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। उल्लंघन करने वालों पर पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी।
लॉकडाउन का सख्ती से नहीं हो रहा पालन
धामपुर। पुलिस की सख्ती के बाद भी धामपुर में लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। दिन निकलते ही लोग मनमाने तौर पर सड़कों पर घूमते रहते है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस की ओर से रसूखदारों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है तो वह भी घरों में क्यों बैठें। उनके भी अपने काम है। दुकानों के बंद होने और खुलने को कोई समय नहीं है। दुकानदार मनमाने तौर पर दुकानों को खोल कर कारोबार कर रहे है। जब पुलिस सायरन बजाकर गश्त करती है तो लोग दाएं बाएं हो जाते है। पुलिस के आगे बढ़ने के बाद फिर पहले जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। बैंकों के बाहर भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। सब्जी मंडी में तो कारोबारियों ने खुला उल्लंघन कर रखा है। हालांकि पालिका अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कराने को आढ़तियों की दुकानों को बीस बीस फिट के अंतराल से खुलवा दिया है। मेडिकल स्टोरों के बाहर भी ऐसी ही हालत बनी है। संचालक मनमाने तौर पर मेडिकल स्टोर को खोल कर सरकारी व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु व्यापारियों की पुलिस ने खबर ली
धामपुर। लॉकडाउन के चलते पशु कारोबारी भी बाज नहीं आ रहे है। सोमवार को जब छोटे हाथी में कुछ लोग भैंसों का लदान कर लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कारोबारियों की खबर लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा। हिदायत दी कि पुनरावृत्ति की गई तो कार्रवाई होगी। बताया गया कि पशु चारे के अभाव में यह लोग भैंसों को भरकर लेकर जाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें