फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा

Mon, 19 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में जमीयतुल-उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव ने जिला अस्पताल में पेद्दा कांड के घायलों का हाल जाना। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान घायलों ने राष्ट्रीय महासचिव का आपबीती सुनाई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार से एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया। वहीं, दिनभर स्थानीय नेताओं का अस्पतालों में आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

जमीयतुल उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। आपातकालीन कक्ष में भर्ती घायलों को देखा। चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली। घायल एवं तीमारदारों ने मौलाना को बताया कि सभी बेकसूर मारे गए हैं। इस कांड में घायल जरीना ने        बताया कि उसका पति, देवर व भतीजा की मौत हो गई। उसकी  पुत्री फरहीन गंभीर रूप से घायल है। चिकित्सक घायलों की ठीक से देखभाल कर रहे हैं। 
मौलाना ने अपने स्तर से पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। प्रदेश सरकार से इस कांड के मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद बढ़ाकर एक करोड़ करने की बात कही। जिला अस्पताल में घायलों  को देखने के लिए स्थानीय        नेताओं समेत धार्मिक गुरु भी         आने लगे हैं। घायलों का उनसे कहना था कि वह पेद्दा कांड को लेकर राजनैतिक रोटी न सेकें, अच्छा यही होगा की वह मृतकों व घायलों के परिवारों की तहेदिल         मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें