फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में सभी 1.10 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। विद्युत विभाग ने जिले में लगे सभी 1.10 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड कर दिया है। अब विद्युत उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में एडवांस धनराशि रखने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी उपभोक्ता माह के अंत में बिजली बिल जमा करेंगे। मीटर में बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली गुल नहीं होगी।
विज्ञापन

धामपुर और बिजनौर सर्किल में सभी श्रेणी के करीब सात लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। जनपद की बिजनौर एवं धामपुर सर्किल में से 1.10 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गए थे। इन उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन की तर्ज पर बिजली के लिए भी एडवांस में धनराशि जमा करनी होती थी। मीटर में बैलेंस निगेटिव होते ही घर एवं प्रतिष्ठान की बत्ती गुल हो जाती थी। उपभोक्ताओं को बैलेंस जमा कराने के बाद भी आपूर्ति सुचारू कराने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
मध्यम एवं गरीब उपभोक्ताओं को एडवांस बिजली बिल जमा करने में ज्यादा परेशानी हो रही है। इससे आजिज उपभोक्ता प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में तब्दील करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर आए दिन मुख्यालय व विभाग पर उपभोक्ता व किसान प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

मोबाइल एप पर ही आएगा बिजली बिल : अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में परिवर्तित कर दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं को पहले बिल जमा नहीं करने पड़ेंगे। स्मार्ट मीटर की रीडिंग के लिए मीटर रीडर अब नहीं आएंगे। उपभोक्ता अपना बिल मोबाइल एप एवं डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी पर देख सकते हैं। उपभोक्ता हर माह के अंतिम सप्ताह यानी हर माह की 25 तारीख से बकाया बिजली बिल जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें