फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोबाइल पर पति से कहासुनी महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/गंज दारानगर। दारा नगर गंज में बुधवार शाम पिंकी (35) ने पति से अनबन के चलते जहर निगलकर जान दे दी। पति से मोबाइल फोन पर बातें करते हुए दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। पिंकी के भाई ने जीजा के खिलाफ के खिलाफ उत्पीड़न और जहर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

गंज निवासी नितिन एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है, जिसकी तैनाती धामपुर में चल रही है। उसकी पत्नी पिंकी घर पर दो बेटों के साथ घर पर ही रहती थी। बुधवार की शाम पिंकी ने पति से फोन पर बात की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर फोन पर ही कहासुनी हो गई। तीखी नोकझोंक के बाद पिंकी ने घर में रखा जहरीले पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का मायका अफजलगढ़ के गांव भिक्कावाला का है, जिसकी नौ साल पहले नितिन के संग शादी हुई थी। मृतक पिंकी अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि जहर निगलने की वजह से महिला की मौत की बात सामने आई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने नहीं आ सका। बिसरा प्रिजर्व किया गया है, मृतका के भाई ने तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका पिंकी के बड़े बेटे प्रियांश की उम्र छह है जबकि छोटा बेटा अरनव तीन साल का है। बताया गया कि दो दिन पहले पिंकी चाय बना रही थी, तभी अचानक छोटे बेटे पर गर्म चाय गिर गई। जिससे अरनव का पैर झुलस गया था। बुधवार की रात फोन पर पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर भी नोकझोंक हुई। जिसके बाद पिंकी ने जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें