फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी में साहित्यकार सम्मानित

Sat, 28 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में आकाशवाणी नजीबाबाद के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। आकाशवाणी ने केंद्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर में आमंत्रित श्रोताओं के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज रामअवतार सिंह, उपमहानिदेशक राजेश कुमार, एएसडी लोकेश शुक्ला दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। उद्घोषक विनय ध्यानी के संचालन में आकाशवाणी इलाहाबाद के ए ग्रेड कलाकार श्रीकांत वैश्य ने अवधी लोकगीत, नजीबाबाद केंद्र से जुड़े पौड़ी के कलाकार योगम्बर पोली और साथियों ने गढ़वाली लोकनृत्य, नजीबाबाद के सरफराज साबरी और साथियों ने सूफियाना कव्वाली, सनव्वर अली और लोकेश शुक्ला ने गजल पेश कर मन मोह लिया। सौभाग्य गंधर्व व सलीम खान ने बांसुरी व तबले पर संगत पेश कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। आकाशवाणी केंद्र की ओर से उपमहानिदेशक राजेश कुमार, एएसडी लोकेश शुक्ला ने केंद्र से जुड़े साहित्यकारों डॉ.प्रदीप जोशी (हरिद्वार), सूर्यमणि रघुवंशी (बिजनौर), रामअवतार सिंह और डॉ.अरुणदेव  जायसवाल (नजीबाबाद) को सम्मानित किया। केंद्र के सेवानिवृत्त बांसुरी वादक सुंदरलाल गंधर्व, शिवचरण चौधरी, वाईएस रावत, दर्शन कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र अभियंता तिलकराम, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी, रामेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अंजलि कुमारी, रॉबिन करमाकर, डॉ.सुषमा हंस, डॉ.एसके जौहर, अंजलि गोयल, निशा अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, मृदुला त्यागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें