बिजनौर के सदर बाजार में अहोई अष्टमी को लेकर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बिजनौर। अहोई अष्टमी को लेकर महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं ने रविवार को रात तक बाजार में खरीदारी की। महिलाएं सोमवार को अपनी संतानों की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी।
रविवार को शहर के बाजार अहोई अष्टमी को लेकर गुलजार रहे। अहोई पर मां पार्वती और अहोई माता का पूजन होता हैं। माता अहोई अष्टमी का व्रत संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखेंगी। महिलाएं तारे देखने के बाद ही अर्घ्य देकर ही व्रत खोलेंगी। इसके लिए महिलाओं ने बाजार में व्रत उपासना और बच्चों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। शहर के मुख्य बाजार से अहोई अष्टमी व्रत कथा की किताब और कैलेंडर भी खरीदा। वहीं, महिलाओं ने अहोई माला, धातु और चांदी के अहोई दानों की भी खरीदारी की। दुकानदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात तक बाजार में खरीदारी हुई।