फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी वृद्धा की सेहत बिगड़ी

Thu, 03 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा में गांव मारूफपुर में गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने को लेकर किसानों और महिलाओं की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। 60 वर्षीय क्रांति देवी की तबीयत खराब होने के बाद भी भूख हड़ताल पर बैठी हैं। रालोद के वेस्ट यूपी अध्यक्ष पूर्व सांसद मुंशीराम पाल और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी भूख हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन

मारूफपुर के किसान गांव माड़ी के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना डालते हैं। अपने ही गांव में गन्ना क्रय केंद्र बनवाने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। आंदोलनकारी क्रांति देवी की तबीयत खराब हो गई, लेकिन वे भूख हड़ताल पर बैठी रहीं। वक्ताओं ने कहा कि अगर एक शुगर मिल अपना क्रय केंद्र लगाने को तैयार नहीं है तो दूसरे मिल के अधिकारियों से बात की जा सकती है। भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सीताराम सिंह और संचालन कृष्णपाल आर्य ने किया। धरने में सर्वेश देवी, कमलेश देवी, मंजू, जुमला देवी, गीता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें