फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नामांकन के बाद राजेंद्र सिंह का जिला बार संघ अध्यक्ष बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। इसी वजह से रविवार की शाम तक नामांकन प्रक्रिया पर संशय बना हुआ था। मगर सोमवार को नामांकन हुए। अध्यक्ष समेत चार पदों पर एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एकल नामांकन होने की वजह से राजेंद्र सिंह एडवोकेट का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को जजी परिसर के बार हॉल में चुनाव अधिकारी चरत सिंह एडवोकेट की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट राजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के पद पर एडवोकेट मोहित मलिक, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पूजा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महासचिव पद के लिए कोमल सिंह, मनोज सेठी, तेज सिंह सैनी, संजय सिंह और गुल सिताब गुल ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए करतार सिंह, छतरपाल सिंह और आशीष कौशिक ने नामांकन कराया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता चौधरी और शबाना ने ताल ठोंकी है। संयुक्त सचिव लाइब्रेयिन पद के लिए नितिन कुमार, अभिषेक अग्रवाल ने नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया में यह साफ हो गया है कि अध्यक्ष समेत चार पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना है। बाकी अन्य पदों पर नाम वापसी नहीं होती है तो इन पर मतदान के बाद ही पदाधिकारी चुने जाएंगे। उधर बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत ने 13 मार्च को प्रेसनोट जारी करते हुए अध्यक्ष समेत कई पदों पर नामांकन कराए जाने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें