बाजारों में एक माह बाद लौटी रौनक, लोगों ने की खरीदारी
नजीबाबाद। कोरोना कर्फ्यू में छूट देने से एक माह बाद बाजारों में रौनक लौटी। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। किराना, कपड़ा और सराफा बाजारों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
एक माह बाद गाइड लाइन के साथ बाजार खुले। सुबह से ही नगर में चहल-पहल शुरू हो गई। प्रात: सात बजे से बाजार खुलने के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। कपड़ा, किराना और सराफा दुकानों पर शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले लोग पहुंचे। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा छाने लगा। बैंकों में आम दिनों की तरह ग्राहक पहुंचे। एक माह से आर्थिक संकट झेल रहे लोगों ने सीमा के दायरे में रहकर खरीदारी की। ग्राहकों और प्रतिष्ठान स्वामियों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, मास्क आदि लगाने में सतर्कता बरती। कई क्षेत्रों में बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए लोग देखे गए। संवाद