फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 32 साल बाद दहेज उत्पीड़न में दो को दो-दो साल की सजा

Sun, 06 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई एक महिला को न्याय मिलने में 32 साल लग गए। अब अदालत ने मामले में पीड़िता के पति और पति के भाई को दो-दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

मंडावर के फ्रांस टोली निवासी जब्बार की बेटी शमीमा का विवाह नांगलसोती निवासी शकील से हुआ था। शमीमा ने आठ अक्तूबर 1993 को अपने पति शकील, उसके भाई ताहिर और सास सायरा के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। तभी से सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा। सिविल जज जूनियर डिवीजन एकलव्य सरोज ने 32 साल बाद मामले का फैसला सुना कर पीड़िता को न्याय दिलाया। न्यायालय ने पति शकील और ताहिर को दो-दो साल की जेल और दो-दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के दौरान सास सायरा की मृत्यु हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें