फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई चीनी मिल के खिलाफ पांच हजार किसानों से भरवाए जाएंगे शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाकियू अराजनैतिक ने बिलाई चीनी मिल के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

- मांग पूरी नहीं होने पर कलक्ट्रेट में गन्ना भरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिलाई चीनी का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में भाकियू अराजनैतिक ने बिलाई चीनी मिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने पर किसानों से करीब 5 हजार शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। संगठन ने भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं अभियान तेज कर दिया है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर कलक्ट्रेट में गन्ना भरने की चेतावनी दी।


संगठन के पदाधिकारी बिलाई मिल क्षेत्र के गांवों में किसानों से संपर्क कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह के साथ शुक्रवार को छाछरी, मंडोरा जट, मंडावली समेत कई गांवों में किसानों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि किसानों ने भुगतान में देरी करने वाली बिलाई शुगर मिल को गन्ना नहीं देने की इच्छा जताई है। संगठन पांच हजार शपथ पत्र छपवा रहा है। गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर इच्छुक किसानों से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। इसके बाद ये शपथ पत्र डीएम को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चौधरी दिगंबर सिंह ने जिला कमेटी के निर्णय का समर्थन किया। अगर, किसान समय पर गन्ने का भुगतान चाहते हैं तो उन्हें इस संघर्ष में संगठन का सहयोग करना होगा। जो किसान बिलाई मिल को गन्ना देना चाहते हैं, वे स्वतंत्र हैं। उन्होंने इच्छुक किसानों के गन्ने का आवंटन समय पर भुगतान करने वाली चीनी मिलों को कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें